प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन
हिलसा ( नालंदा )। मध्य विद्यालय कपसियावाँ के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के भूमिदाता सुबोध शर्मा ने की जबकि मंच का संचालन युवा प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह एवं शिक्षिका रूपा कुमारी ने किया। सर्वप्रथम समारोह का विधिवत शुभारम्भ समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश कुमार रंजन , प्रखंड प्रमुख मनोज पासवान , प्रमोद शर्मा , जितेंद्र कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौक़े पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के एचएम अवधेश कुमार ने तीन दशक से अधिक नियमित सेवा देकर एक मिशाल क़ायम किया है। उन्होंने जबसे योगदान दिया है सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मधुर संबंध बनाकर एक आदर्श शिक्षक एवं हेडमास्टर के साथ साथ कुशल समन्वयक की भूमिका निभायी है। इनके कार्यकाल के दौरान सभी साथी शिक्षकों को कुछ न कुछ इनसे सीखने का अवसर मिला है . बीईओ श्री रंजन एवं डा. मानव ने कहा कि विद्यालय परिवार महान शिक्षक सह प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार के कार्यों को हमेशा याद रखेगा। इनकी कुशल कार्यक्षमता एवं उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है. एचएम कुमार पंकज ने कहा कि ये सेवानिवृत्त ज़रूर हुए लेकिन इनका सामाजिक दायित्व और बढ़ गया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अवधेश कुमार को भावभीनी विदाई देते हुए पुष्पमाला पहनाया गया। प्राइमरी स्कूल मनपुरवा के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह के विदाई काव्य एवं गीत ने सभी को भाव विह्वल कर दिया और लोगों की आँखें नम हो गयीं। वहीं कई शिक्षिकाओं एवं शिक्षक साथी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर श्री अवधेश के कृत्यों का बखान किया। इसी क्रम में प्रभारी शिक्षिका प्रिया कुमारी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अवधेश बाबू के सेवाकार्य की चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्श प्रधानाध्यापक बताया। बच्चे भी विदाई समारोह में भावुक दिखे तथा अपने अंदाज़ में अपने प्रिय शिक्षक को विदाई दी। इस मौक़े पर , सत्यवान शर्मा, संजय कुमार, उमाशंकर कुमार , जितेंद्र कुमार , इंद्रदेव पासवान , शैलेंद्र कुमार, सरोज वर्मा, अरुण कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार,प्रभा कुमारी, समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।