logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर श्रमजीवी पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात*

*कन्या विवाह सहायता योजना का जल्द होगा शुभारंभ - डॉ इंदु बंसल जैन*

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल-30 मई

हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने आज 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों को एक बहुत बड़ी सौगात देने का निर्णय लिया है जिस के तहत संघ बहुत जल्द हरियाणा के आर्थिक रूप से कमजोर श्रमजीवी पत्रकारों के लिए एक लाभकारी योजना लागू करने जा रहा है। इस योजना के तहत जरूरतमंद पत्रकारों को उन की कन्या के विवाह में "कन्या विवाह सहायता योजना" के तहत 31 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

उक्त विषय पर अधिक जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने सभी श्रमजीवी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक श्रमजीवी पत्रकार अपनी सारी उम्र निस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा में लगा देता है और जीवन के किसी पड़ाव पर जब उसे अपने परिवार के लिए कुछ करना होता है तो वह सरकार व समाज की ओर आस भरी नजरों से देखता है।

डॉ बंसल ने कहा आज हरियाणा प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों की कन्याएँ विवाह योग्य हैं लेकिन अपने सम्मान व गौरव के खातिर एक श्रमजीवी पत्रकार आर्थिक परेशानियों के चलते भी किसी से आर्थिक सहायता नहीं मांगता ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने उन सभी श्रमजीवी पत्रकारों की आर्थिक परेशानी को समझते हुए उनके सहयोग व सम्मान के लिए बहुत जल्द "कन्या विवाह सहायता योजना" का शुभारंभ करने जा रहा है।

डॉ बंसल ने आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर श्रमजीवी पत्रकारों का मान - सम्मान बढ़ाते हुए कहा कि बहुत जल्द एक पत्रकार सम्मेलन में सरकार, प्रशासन व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में इस "कन्या विवाह सहायता योजना" का शुभारंभ किया जाएगा।

4
78 views

Comment