logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष सहित13 ,प्रत्याशी चुनावी मैदान में*

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जीत के लिए कार्यकर्ता कर रहे अथक मेहनत

*आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष सहित13 ,प्रत्याशी चुनावी मैदान में*


घुमका। नगर पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से पूर्व सैनिक हुमन लाल जोशी को वार्ड पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं अलिशा जोशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचकर आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संदीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सोनी एवं जिला अध्यक्ष भाई राजा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है तथा आम जनता से पार्टी के पक्ष में समर्थन और मतदान की अपील की जा रही है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी की साफ-सुथरी राजनीति, पारदर्शी प्रशासन और विकास के संकल्प को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी।
जारीकर्ता
आम आदमी पार्टी, घुमका
*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

3
154 views

Comment