डी.के. शिवकुमार को सरकार गठन का न्योता, 3 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह
बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डी.के. शिवकुमार को सरकार गठन के दावे के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
राज्यपाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें 30 मई 2026 को डी.के. शिवकुमार का पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद राज्यपाल ने डी.के. शिवकुमार और उनकी टीम को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
पत्र के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 3 जून 2026 को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच लोक भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल ने पत्र में औपचारिक रूप से शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
इस पत्र की प्रति डी.के. शिवकुमार को विधायक दल के नेता तथा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में भी भेजी गई