logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलम थमी जिम्मेदारियां बढ़ीं पूर्ण मदद मिलने तक परिवार के साथ खड़ा रहेगा आर्यावृत पत्रकार संघ

कलम थमी जिम्मेदारियां बढ़ीं पूर्ण मदद मिलने तक परिवार के साथ खड़ा रहेगा आर्यावृत पत्रकार संघ

दिवंगत पत्रकार अक्षय बारिया के परिजनों के लिए उठी मदद की मांग मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

धार। समाज और जनहित के मुद्दों को अपनी कलम के माध्यम से बुलंद करने वाले दिवंगत पत्रकार अक्षय (अक्की) बारिया के निधन के बाद उनके परिवार पर आए संकट को देखते हुए आर्यावृत पत्रकार संघ ने सहायता का बीड़ा उठाया है। संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर दिवंगत पत्रकार की पत्नी को नौकरी परिवार को आर्थिक सहायता तथा चार वर्षीय पुत्र के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही संघ ने स्पष्ट किया है कि परिवार को पूर्ण सहायता मिलने तक वह उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
ज्ञापन में बताया गया कि स्वदेश न्यूज़ मध्यप्रदेश में धार ब्यूरो के रूप में कार्यरत अक्षय बारिया का 17 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने धार की ऐतिहासिक भोजशाला सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर लगातार जमीनी रिपोर्टिंग कर समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।
आर्यावृत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि अक्षय बारिया अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन के बाद वृद्ध माता, पत्नी और चार वर्षीय पुत्र आर्थिक एवं मानसिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में शासन स्तर पर तत्काल सहायता प्रदान करना आवश्यक है।
संघ ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि अथवा पत्रकार कल्याण योजना के अंतर्गत परिवार को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान कमल सिंह सोलंकी, राकेश सिंह चौहान, महेश पाटीदार, पोप सिंह राठौड़( पप्पी बना) एवं जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जोशी उपस्थित रहे।
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा परिवार को यथासंभव सहायता दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

0
88 views

Comment