जिला जज, डीएम व एसएसपी ने राजकीय संप्रेषण गृह किशोर का निरीक्षण किया
मेरठ। जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी डा0 वी. के सिंह एवं एसएसपी अविनाश पांडे के साथ सीडीओ नूपुर गोयल आदि ने शनिवार को राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, राजकीय बाल गृह बालक और नारी निकेतन का संयुक्त निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।