गंगा में डूबे मेरठ के नरेश का शव दो दिन बाद बरामद, ऋतु की तलाश जारी
मेरठ। ऋषिकेश के सिंगटाली पुल क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे मेरठ निवासी नरेश उपाध्याय का शव घटना के दो दिन बाद बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान शव को नदी से बाहर निकाला।
वहीं हादसे में लापता हुई ऋतु माहेश्वरी की तलाश अभी भी जारी है। बता दें की गत 28 मई को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में दो लोग तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे।