जबलपुर एक्सप्रेस की 35वीं वर्षगांठ समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सौसर क्षेत्र में शराब दुकानें बंद करने का उठाया गया मुद्दा
जबलपुर एक्सप्रेस की 35वीं वर्षगांठ समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सौसर क्षेत्र में शराब दुकानें बंद करने का उठाया गया मुद्दा
छिंदवाड़ा। जबलपुर एक्सप्रेस की 35वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री तोमर से सौसर विकासखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्हें बताया गया कि सौसर क्षेत्र में स्थित जामसावली हनुमान मंदिर तथा श्रीक्षेत्र अर्धनारीश्वर मंदिर जैसे विश्व प्रसिद्ध आस्था केंद्रों के कारण यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक भावनाओं एवं सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए सौसर क्षेत्र में संचालित वैध एवं अवैध शराब दुकानों को बंद किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में धार्मिक नगरी की गरिमा बनाए रखने के लिए शराब विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित विषय पर उचित स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।