logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पैगम्बरपुर के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक घायल

पैगम्बरपुर के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के समीप एक अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक मुस्ताफापुर गांव निवासी बलराज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से निकला था। जैसे ही वह पैगम्बरपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हथगांम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

0
13 views

Comment