logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा सरकार ने योगेश कुमार बैरागी को वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष नियुक्त किया

हरियाणा: वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज के गौरव और युवा नेता माननीय कैप्टन श्री योगेश कुमार बैरागी (जुलाना) को हरियाणा सरकार में वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस सम्मान को समाज की प्रतिष्ठा, संघर्ष, समर्पण और सामाजिक योगदान का प्रतीक माना जा रहा है।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी का आभार व्यक्त किया गया है, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज को नई दिशा मिली है। साथ ही वैष्णव ब्राह्मण सेवा संस्था, कोटा संभाग राजस्थान के अध्यक्ष श्री भुवनेश जी वैष्णव का भी समाज के प्रति उनके समर्पण के लिए विशेष धन्यवाद किया गया है। समाज की ओर से कैप्टन योगेश कुमार बैरागी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई हैं।

71
2490 views

Comment