logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मौत का सबब बन सकता है मौत का गटर ध्यान आकर्षित किया लक्की शर्मा समाजसेवी ने

चंडीगढ़ शनिवार 30 में 20 26 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा---- चंडीगढ़ प्रशासन नगर निगम सहित अनेको ग़ैर सरकारी संगठनों की सांझी लापरवाही यहां वहां यदा कदा सामने आती रहती है। इसी कड़ी में एक बड़ी लापरवाही चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और नगर निगम के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की सामने आई है। हालांकि इस लापरवाही में चंडीगढ़ की पुलिस खासकर कर सेक्टर 17 सेंट्रल थाना पुलिस भी लापरवाही भी जिम्मेदार है। यह उनके कार्य क्षेत्र में ही आने वाली लापरवाही है। लोकल हेड ऑफिस स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सेक्टर 17 की बिल्कुल सामने वाले मैदान में एक खुले मुंह का बहुत बड़ा गटर किसी भी समय किसी भी व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है। सेक्टर 17 संपदा विभाग के बरामदे में बैठे नोटरी एडवोकेट और ओथ कमिश्नर और टाइपिस्टों में एक जाना पहचाना नाम समाजसेवी लक्की शर्मा है जिसने इस ओर चंडीगढ़ प्रशासन व पुलिस का और नगर निगम का ध्यान अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से आकर्षित किया है कि इस ओर विशेष ध्यान समय रहते दिया जाए। खुले मुंह के इस बड़े गटर को तुरंत कार्यवाही करते हुए ढका जाए। ताकि बे वक्त किसी की मौत का सबब यह गटर ना बन जाए। लकी शर्मा समय-समय पर प्रशासन और नगर निगम को ऐसी ही लापरवाहियों अनदेखियों से अवगत करवाते रहते हैं और अनेकों बार तो खुद ही उस समस्या का समाधान करते भी दिखाई देते हैं।।

4
7 views

Comment