logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐंकर - रायगढ़ शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ ल

ऐंकर - रायगढ़

शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के चलते शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ लगा एक भारी-भरकम लोहे का बैनर (होर्डिंग) तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल पाया और सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह विशालकाय स्ट्रक्चर नीचे गिरा, उस समय वहां से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था। एक बड़ी राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सुभाष चौक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है अगर यह हादसा दिन के समय या भीड़भाड़ वाले वक्त में होता, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई। जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे इस विशालकाय लोहे के मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि यातायात को जल्द से जल्द पूरी तरह से सुचारू किया जा सके।

ऐंकर, विजुअल

35
1289 views

Comment