logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप

भारत हॉस्पिटल: 30 मई 2026 की रात प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला को लगभग रात 10 बजे इमरजेंसी में लाया गया था, लेकिन भर्ती से पहले फीस जमा करवा ली गई।

परिवार के अनुसार महिला की डिलीवरी का समय लगभग पूरा हो चुका था और उसे तत्काल डॉक्टर की आवश्यकता थी, लेकिन फीस जमा होने के बावजूद डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे। महिला और परिजन रात 10 बजे से लेकर लगभग 11:30 बजे तक डॉक्टर के इंतजार में रहे। इस दौरान जब परिजनों ने दूसरे अस्पताल जाने के लिए फीस वापसी की मांग की तो स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर पांच मिनट में आ रहे हैं, लेकिन अंत में बिना फीस वापस लिए परिजन अस्पताल छोड़कर चले गए।

1
518 views

Comment