logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक शासकीय सहायता आर्याव्रत पत्रकार संघ के साथी अक्की बारिया के परिवार को

*आर्याव्रत पत्रकार संघ के साथी अक्की बारिया के परिवार को शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जी ठाकुर,धार की लोकप्रिय विधायक श्रीमती नीना वर्मा जी तथा धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा जी से सौजन्य मुलाकात की गई।*
मुलाकात के दौरान दिवंगत पत्रकार अक्की बारिया के परिवार की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए शासन की पात्रतानुसार सभी सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया*
*साथ में आर्याव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव कमल सिंह जी सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह जी चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश जी पाटीदार, पोप सिंह जी राठौड़ पप्पी बना, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जी जोशी, पत्रकार साथी श्री प्रवीण जी चावला उपस्थित थे।*

10
505 views

Comment