logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दो बच्चों की मां घर से हुई लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

अनूपपुर। जिले के थाना भालूमादा क्षेत्र के तिहाई टोला की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला रानी यादव पति कोमल प्रसाद यादव जो 26 जून 2021 को लगभग 10:00 बजे सुबह अपने घर से अचानक लापता हो गई जिसका पता लगातार परिजनों के द्वारा किए जाने के पश्चात उसके न मिलने पर 2 जुलाई 2021 को थाना भालूमादा में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर थाना भालूमादा पुलिस ने गुम इंसान कायम करते हुए लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है। और सूचनाएं भी जारी की है लापता महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं और वह घर से कैसे लापता हुई मामले की जांच और महिला की पतासाजी पुलिस के द्वारा की जा रही है मामले की शिकायत गुमशुदा महिला के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई है।

166
14918 views
23 shares

Comment