logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा। गोण्डा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर लाल नगर गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र सतई के तौर पर की गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया, कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध की सूचना पर कार्रवाई करने व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी संतोष कुमार मिश्र ने निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

श्री दूबे ने बताया, कि पीड़िता के परिजनों द्वारा पिछले दिनों आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में अपहरण व दुष्कर्म की वारदात का खुलासा किया है।

143
20147 views

Comment