logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनूपपुर में कोरोना की दस्तक, दो संक्रमित मरीज पाए गए

अनूपपुर। जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। यह जिला अभी तक लगातार कोरोना के कहर से बचा रहा, परंतु आखिरकार अनूपपुर में कोरोना ने दस्तक दे दी है और जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

  दोनों संक्रमित मरीजों  को प्रशासन ने आइसोलेट कर लिया है और इनके इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार जैतहरी जनपद में जरियारी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा खोडरी निवासी 26 वर्षीय युवक भोपाल के जहांगीराबाद से लौटा था। मेडिकल जांच में उसके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई। 

इसके अलावा जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर खाड़ा स्थिति क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए संदिग्ध की रिपोर्ट भी आज पॉजीटिव आई है। इस रिपोर्ट में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। दो मरीज जिले के दो अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रिपोर्ट आने तक रखे गए थे।

272
24429 views

Comment