logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

​विशनपुर गांव में तालाब में डूबकर छह वर्षीय बच्चे की मौत

मुजफ्फरपुर। जिले के कटरा थाना क्षेत्र के विशनपुर में शौच करने के दौरान छह वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार के बीच कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों  घटना की भनक लगते ही काफी भीड़ जुटने लगी।

 पास के एक तालाब से बालक के शव को गोताखोरों के द्वारा बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही  दरोगा मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना की जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि, ‘दोपहर के दौरान रूपेश घर से निकला था। उसके बाद चारों तरफ उसकी खोजबीन की गई। वह अपनी मां के साथ यहां लॉक डाउन के चलते आवागमन का साधन न मिलने की वजह से नानी के यहां  फंस गया था। दोपहर को वह शौच के लिए निकला था।’ 

वहीं इस मामले पर दरोगा मनोज सिंह ने बताया कि, ‘सूचना मिली थी यह तालाब से छह वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। मामले की छानबीन की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बालक के परिजनों द्वारा किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है।

294
15062 views

Comment