logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज विदाई

*माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपने गृह क्षेत्र रायरंगपुर, ओडिशा रवाना हो गई।
औ।जाने से पूर्व वे राज भवन के सभी पदाधिकारियों/ कर्मियों  से मिली तथा कार्य मे सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। तदोपरांत बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद थे। राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, डीजीपी श्री नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय चौबे, महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन,  उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, एसएसपी रांची श्री सुरेंद्र झा तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी।*

133
15021 views
37 shares

Comment