logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का व्यापक विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रीवा । महिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ ठेले में गाय का गोबर और कंडा ले जाकर ज्ञापन के साथ एक बोरी गाय की ऊपले या कंडा कलेक्टर को दिया है और अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री शिवराज मोदी जी और शिवराज सिंह जी को ये भिजवा दिया जाए क्योंकि एलपीजी के दाम बहुत बढ़ गए ।हैं खाने पीने की सारी वस्तुएं महंगी हो गई है। 

उज्जवला वाली मेरी बहने गैस नहीं भरवा  पा रही हैं  उनको गाय  के ऊपले दिए गए हैं । सरसों का तेल , मीठा तेल , दालें , अनाज आवश्यकता की सभी वस्तुएं 20% से ज्यादा महंगी हो गई है। डीजल पेट्रोल के दाम 103 दिनों में 66 बार बढ़ाए गए हैं परिवहन महंगा होने से समस्त उपयोग की वस्तुएं महंगी हो चुकी है। महंगाई के खिलाफ संपूर्ण मध्यप्रदेश में आज महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी हुई है आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए ।

महिला कांग्रेस की कार्यवाह प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडे जिला अध्यक्ष सीमा सिंह शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी , वंदना  श्रीवास्तव ,पूर्व विधायक विद्यापति पटेल ,बबिता साकेत ,रमा दुबे ,गीता मांझी, नजमा बेगम, सूफिया बेगम , प्रभा सोहगौरा ,ममता सिंह, ममता तिवारी, विजयलक्छमी मिश्र ,नेहा सिह ,  के साथ सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

146
14942 views
9 shares

Comment