logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला ब्लाॅक कांग्रेस जवा द्वारा महंगाई के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जवा।आज 15 जुलाई 2021 को महिला ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जवा की अध्यक्ष- *राजदुलारी विश्वकर्मा सितलहा* के नेतृत्व  में तहसील कार्यालय जवा के सामने महगाई के खिलाफ जंगी धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव पुर्व सांसद के निर्देशानुसार आज पूरे देश में भाजपा सरकार द्वारा बेतहाशा मंहगाई बढ़ाई गई है, जिसमें आम जनता परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल,रासोई गैस,  एवं खाद्य वस्तुओं की आसमान छू रही है जो आम व्यक्ति के बस से बाहर है। महिला एवं कांग्रेस जनों की रैली जवा चौराहे से माईक के साथ नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय जवा पहुंची।जो धरने पर बैठी।

महिला ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजदुलारी विश्वकर्मा , सेवदल ब्लॉक अध्यक्ष- वीनम सिंह ने विचार रखे और महंगाई डायन खाए जात है के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। तब पश्चात तहसील दार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया, कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रदेश कांग्रेस महिला कार्यकारी अध्यक्ष कविता पाण्डेय, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह एवं सिरमौर विधानसभा के लोकप्रिय संघर्षशील नेता चक्रधर सिंह का रहा।


कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जवा प्रभाकर पटेल, पार्वती विश्वकर्मा, आसमां बनो, देववती, विमला देवी कुशुम कली,सविता देवी,राधना,सरोज, फूलकली रजक, गुड़िया देवी, राजकुमारी मांझी, नीशा साहू, चन्द्रकली साहू,तयमुनीशा चन्द्रकली गुलाब कली हिरानीया देवी प्रदेश किसान सचिव किशोर तिवारी , विजय कोल, किसान ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जियामुद्दीन खान (पप्पू), जितेंद्र मिश्रा सच्चिदानंद पांडेय मोहम्मद शरीफ सफीरुद्दीन सिद्दीकी योगेन्द्र सिंह विनोद सिंह अन्नू राजाराम दुबे जितेंद्र तिवारी रोशन सोनकर, देवेंद्र पटेल, उदयराज पटेल इटमा, बैजनाथ कोल पटेहरा,सुरेश साही, शिवभूषण मिश्रा लालजी सिंह, सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

128
19948 views

Comment