logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा में भी शराब की दुकानों पर नजर आई सुरा प्रेमियों की भारी भीड़

आगरा। सरकार द्वारा लाॅक डाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन व ऑरेंज जोन में दी गई ढील के अंतर्गत खोली गई शराब की दुकानों में  शराब खरीदने वालों की भारी  भीड़ दिखाई दी।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा ग्रीन जोन व ऑरेंज जोन में आज से शराब की दुकानों सहित मोहल्ला दुकानों में दी गई छूट के चलते शराब की दुकानें खुलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने शराब की दुकानों में पहुंचकर शराब खरीदी।

 बीते लगभग डेढ़ माह  से बंद शराब की दुकानों में लोग इस तरह टूट पड़े, जैसे अब यह दुकान आज के बाद कभी नहीं खुलेंगी। लोगों ने शराब खरीदने में सोशल डिस्टेंस की भी धज्जियां उड़ा दीं और शराब की दुकानों में धक्का-मुक्की करते हुए अपने जरूरत से ज्यादा शराब की खरीदारी करते हुए नजर आए।

आबकारी विभाग द्वारा शराब के स्टॉक का निरीक्षण कर खोली गई शराब की दुकानों पर भीड़ का आलम नजर आ रहा था। हालत यह थी कि आधे घंटे में ही शराब का पूरा स्टॉक खत्म हो गया। 

शराब खरीदने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की भी दिखाई दी ऐसे में इन दुकानों पर जिस प्रकार सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां  उड़ाई जा रही थीं उसे देखते हुए यही लगता है कि लोगों में कोरोना का डर अब समाप्त हो गया है। ​

261
16826 views

Comment