logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय साहनी को राष्ट्रपति पदक

जौनपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2021 के लिए पुलिस गैलेंट्री मेडल विजेताओं के नामों का ऐलान किया। एसएसपी जौनपुर अजय साहनी को दोबारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया है। साहनी को मेरठ में एसएसपी के पद पर पोस्टिंग के दौरान कुख्यात बदमाश दिल्ली के मोस्ट वांटेड दो लाख के इनामी शिव शक्ति नायडू को मेरठ के कंकरखेड़ा में डेढ़ घंटे चली मुठभेड़ में 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग के बाद एनकाउंटर में मार गिराया गया था।
मुठभेड़ में बदमाश द्वारा चलाई गई गोली एसएसपी मेरठ अजय साहनी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी थी। नायडू मेरठ में हुई हत्या के मुकदमे में वांछित था। शिव शक्ति नायडू जो 50 करोड़ से ज्यादा की रकम लूट चुका था। नायडू दिल्ली में कई गैंगवार में भी शामिल था, सुपारी लेकर हत्या करने में नायडू का नाम सबसे ऊपर था। जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस लगी थी। नायडू नौ साल में गारमेंट व्यापारी से बन गया था दिल्ली का डान। नायडू सिपाही की हत्या कर सोशल मीडिया पर खुली चुनौती पुलिस को देता था। नायडू के खौफ का मेरठ में एसएसपी अजय साहनी ने खात्मा किया। इसी क्रम में मेरठ में अन्य 17 बदमाशों को भी ढेर किया गया था। इसी वर्ष जारी फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में यूपी से छह आईपीएस का नाम चुना गया था। इसमें आईपीएस अजय साहनी भी शामिल हैं। अजय साहनी की पहचान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी है। आईपीएस अजय साहनी ने कई खतरनाक एनकाउंटर को अंजाम दिया है और मुठभेड़ में कुख्यात अपराधियों को पकड़ चुके हैं।

श्री साहनी ने 18 जून 2021 को एसएसपी जौनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जौनपुर पुलिस व बदमाशों के बीच दो महीने में एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ हुई, जिसमें दो  बदमाश ढ़ेर किये गये व अन्य बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए, जिन्हे गिरफ्तार किया गया।
09 अगस्त 2021 को जौनपुर के बक्शा थानान्तर्गत धनियामऊ बाजार में कैश वैन से लूट करने में असफल होने पर कैश वैन गार्ड रामअवध चतुर्वेदी को गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल दो बदमाशों को 12 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया था। इसके पूर्व भी अजय साहनी एसएसपी जौनपुर को मुख्यमंत्री द्वारा शौर्य पुरस्कार व यूपी पुलिस महानिदेशक द्वारा गोल्ड, सिल्वर व प्लैटिनम मेडल दिया जा चुका है।

203
41987 views

Comment