logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अटेवा ब्लॉक कार्यकारिणी नौगढ़ का पुनर्गठन

सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की
सिद्धार्थनगर
। आज बीआरसी नौगढ़ के प्रांगण में ऑल टीचर्स एण्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोशिएशन ( ATEWA) की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने एवं निजीकरण को रोकने के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक को संजय कर पाठक,दधीचि ,सुरेंद्र गुप्ता,शोभनाथ साहू, श्री कृष्ण चौधरी,गौरव शुक्ल,विवेक कांत मिश्र,आरती चौधरी,बलवंत चौधरी,जनार्दन शुक्ल ने संबोधित किया। प्रमोद त्रिपाठी को सर्वसम्मति से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,आनंद कुमार शुक्ल को जिला प्रवक्ता,राम सेवक गुप्ता को जिला मंत्री,मुकेश कश्यप एवं संघशील को जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहप्रभारी मनोनीत किया गया।

साथ ही इस अवसर पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ब्लाक कार्यकारिणी - नौगढ़ का पुनर्गठन किया गया। इसके अन्तर्गत संरक्षक- श्री अरुण त्रिपाठी अध्यक्ष- विवेक कान्त मिश्र, वरिष्ठ उपा०- शम्स तबरेज, उपाध्यक्ष- प्रवीण मिश्र, कृष्ण चंद्र पाण्डेय, महामंत्री- वेद प्रकाश द्विवेदी, मंत्री- अविनाश यादव, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष- जय प्रकाश पाण्डेय, संगठन मंत्री- राघवेन्द्र द्विवेदी, नागेन्द्र, रामचंद्र, प्रवक्ता/मीडिया- अभिनव त्रिपाठी, सोशल मीडिया - राज मद्धेशिया तथा महिला विंग में अध्यक्ष- श्रीमती आरती चौधरी, महामंत्री- दीपमाला, उपाध्यक्ष- मनीषा सरोज, निधि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- ज्योति यादव, कोषाध्यक्ष- वर्षा मद्धेशिया, संगठन मंत्री- प्रियँका दूबे, कुमकुम मिश्रा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर लालजी,विष्णु,उत्कर्ष,जय प्रकाश,पशुपति नाथ दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, विक्रांत, व अन्य की उपस्थिति रही।

162
14999 views
16 shares

Comment