logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कासगंज में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 13 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने कुल 805 लीटर कच्ची शराब, 47 क्वाटर देशी शराब , 4.5 किग्रा0 यूरिया, दो भट्टी सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद व हजारों लीटर लहन किया नष्ट 
कासगंज।
 पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशानुसार जनपद के सभी थानों में शराब माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में गुरुवार रात्रि को जनपद कासगंज के थाना अमापुर, सिकन्दरपुर वैश्य, ढोलना, सिढ़पुरा, सोरो गंजडुण्डवारा पुलिस ने कई स्थानों से कुल 13 शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार शातिरों के कब्जे से कुल 805 लीटर कच्ची शराब, 47 क्वाटर देशी शराब, 4.5 किग्रा0 यूरिया व दो भट्टी सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। पटियाली पुलिस द्वारा शिव मन्दिर के पास आम के बाग में हजारों लीटर लहन भी नष्ट किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1- स्वरूप चन्द्र पुत्र कुंवरपाल नि0 मुनीनगर थाना अमापुर कासगंज वरामदगी 50 ली0 अवैध कच्ची शराब) 2- विनोद पुत्र अमर सिंह नि0 वरसौडा थाना अमापुर कासगंज (बरामदगी 170 ली0 देशी अवैध शराब) 3. गीतम सिंह पुत्र भूप सिंह नि0 खडुईया थाना सिoवैश्य कासगंज (बरामदगी 47 क्वाटर ना0 देशी शराब) 4- विजय सिंह पुत्र आराम सिह नि0 दौकेली थाना ढोलना कासगज (बरामदगी 70 ली0 अवैध कच्ची शराब) 5- थान सिह पुत्र बालेराम नि0 नगला मोड थाना सिढपुरा कासगंज (बरामदगी 20 ली0 अवैध कच्ची शराब) 6- जितेन्द्र पुत्र छोटेलाल नि0 नगला मोड थाना सिद्धपुरा कासगंज (बरामदगी 20 ली0 अवैध कच्ची शराब) 7- बदन सिंह पुत्र सियाराम नि0 मगथरा थाना सिढपुरा कासगंज (बरामदगी 20 ली0 अवैध कच्ची शराब) 8-चेतराम पुत्र प्रीतम सिंह नि0 मगथरा थाना सिढपुरा कासगंज (बरामदगी 20 ली0 अवैध कच्ची शरब) 9- राजू पुत्र रामकिशोर नि0 मौ0 चौक कस्बा व थाना पटियाली कासगंज ( रामदगी 30 ली0 अवैध कच्ची शराब व 2.0 किग्रा0 यूरिया व शराब बनाने के उपकरण) 10- राजवीर पुत्र पातीराम नि0 नगरिया थाना सोरों कासगज (बरामदगी 40 ली0 अवैध कच्ची शराब) 11- प्रमोद पुत्र भूलचन्द्र नि0 मौ0 चौक थाना व कस्बा पटियाली कासगंज (बरामदगी 325 ली0 अवैध कच्ची शराब व 2.5 किग्रा० यूरिया व शराब बनाने के उपकरण) 12- रामदास पुत्र अगन श्रीवास्तव नि0 मौ० खेरू थाना व कस्बा गंज कासगंज (बरामदगी 20 ली0 अवैध कच्ची शराब) 13- असफाक पुत्र लाल मिया नि0 सुजावलपुर थाना गंज कासगंज (बरामदगी 20 ली0 अवैध कच्ची शराब) समेत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

127
26074 views

Comment