logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कवर्धा जिला अस्पताल मे पदस्थ डाॅक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की


कवर्धा। कोरोना वायरस से जंग में डॉक्टरों की सबसे अहम भूमिका है, लेकिन पता नहीं क्यों लॉकडाउन में एक डॉक्टर को आत्महत्या करनी पड़ गई..?


 दरअसल कवर्धा जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ अरुण चौधरी ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  उसने ऐसे समय में खौफनाक कदम उठाया है, जब उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद पत्नी बेसुध हालत में पड़ी हुई है।  


जानकारी के मुताबिक  डॉक्टर अरुण चौधरी यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे। कवर्धा में अपनी पत्नी के साथ रहकर जिला अस्पताल में नौकरी कर रहे थे। लिहाजा सिटी कोतवाली पुलिस विभागीय और पारिवारिक दोनों मामलों को लेकर भी जांच कर रही है। 


सीएमएचओ एसके तिवारी का कहना है कि, ‘डॉक्टर मंगलवार को दिन भर ड्यूटी करने के बाद शाम को घर पहुंचा और रात में फांसी लगा ली।’



 सूचना के बाद शव को उतरवारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पत्नी साथ में रहती थी और वह गर्भवती है। आत्महत्या की वजह क्या है इसका पता लगाया जा रहा है।

279
15126 views

Comment