logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश हो गया

बीकानेर। बाड़मेर के मातासर भूरटिया गांव में बुधवार को वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश हो गया। विमान मातासर गांव में एक ढाणी में जाकर घुस गया, जिससे ढाणी में आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को करीब 5:30 बजे ग्राम पंचायत भूरटिया के मातासर गांव में भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। पायलट ने क्रैश होने से पहले सुरक्षित इजेक्ट कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। मिग क्रैश होने के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। विमान क्रैश होने की जगह से क़रीब एक किलोमीटर दूर नवजी का पाना में पायलट सुरक्षित मिला है। ग्रामीणों ने पायलट को संभाला और उसको पानी पिलाया।

120
15068 views

Comment