logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पत्नी को कुचला, पति व पुत्री घायल.

गम्हरिया(जमशेदपुर)। टाटा-कांड्रा मार्ग पर गुरुवार सुबह लगभग दस बजे सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार पति एवं पांच वर्षीय पुत्री घायल हो गये।

घटना गम्हरिया थाना से सटे रामचंद्रपुर गांव के समीप हुई। बताया गया कि सीनी के सिदमाडीह से बाइक सवार अक्षय मंडल अपनी पत्नी पूर्वी मंडल (27) और पांच वर्षीय बच्ची को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पत्नी सड़क पर गिर गयी और ट्रक का चक्का उसपर चढ़ गया। पूर्वी मंडल की लाश क्षत-विक्षत होकर सड़क पर फैल गयी, जिसे बाद में गम्हरिया पुलिस की ओर से बेलचा के सहारे इकट्ठा कर एम्बुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

148
14869 views

Comment