logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश मनरेगा संविदा कार्मियों का व्यथा /कथा , कार्यक्रम, मंत्रियो का किया घेराव

आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश मनरेगा संविदा कार्मियों ने व्यथा, कथा, घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम तहत मंत्रियो का घेराव किया जिनकी अगुवाई संजय दीक्षित जी (मनरेगा परिषद भारत सरकार के पूर्व सदस्य )ने की।

 प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक व समस्त मनरेगा कार्मियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अधिकारियो व राजनेतायों को अपनी व्यथा, कथा सुनाई इनकी प्रमुख मांगे इस प्रकार हैँ -1-ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में विस्तार किया जाय व उसमे वो समस्त कार्य जोड़े जाय जो वो पिछले 14 वर्षो से करते आ रहें हैं न्यूनतम वेतन 16000 रुपये माह किया जाय 2- राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय 3- पंचायत सहायक में समायोजन किया जाय 4- मनरेगा में सेवा प्रदाता पूर्ण रूप प्रतिबंधित किया जाय

298
32523 views
302 shares

Comment