logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांका- मंदार फाउंडेशन एक नई सुबह ट्रस्ट के द्वारा गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

कल मंदार फाउंडेशन एक नई सुबह ट्रस्ट के द्वारा जमुई जिला इकाई के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में निम्न स्तर के गरीब बच्चों के बीच पुनः पाठ्यसामग्री का वितरण किया गया।

संस्था के माध्यम से अब तक लगभग 500 बच्चों के बीच पाठ्यसामग्री का वितरण किया जा चुका है।

जमुई जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे इस कार्यक्रम का मुख्य मकशद है सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार हो जिससे कि बच्चे शिक्षा के प्रति जागरूक हों।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कल जमुई जिला सचिव श्री गोपाल सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया।

प्राथमिक विद्यालय नरसौता मलयपुर मे सैकड़ों बच्चो के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।संस्था के रास्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित सिंह जी ने बताया कि इससे पहले भी संस्था के माध्यम से पतलेस्वर महादेव तथा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के आदिवासी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 50 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है।

वहीं इस ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम मोहन सिंह के तरफ से जानकारी दी गयी कि हमारे संस्था के निःस्वार्थ सामाजिक कार्यों को देखते हुए राजस्थान की संस्था यूथ वर्ल्ड न्यूज एंड शोसल मंच के द्वारा हमारे संस्था का चयन भारतीय गौरव अवार्ड 2021 के लिए हुआ है।यह संस्था देश के उन संगठनों को युवाओं को सम्मानित करती है जो अपने समाज में अपना बहुमूल्य योगदान देते आये हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह अवार्ड शो नई दिल्ली के लाजपत पार्क में होना है,जिसमें देश के कई केंद्रीय मंत्री तथा बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के हाथों अवार्ड दिया जायेगा।इस अवार्ड के लिए संगठन की तरफ से संस्था के संस्थापक सह रास्ट्रीय अध्यक्ष बिकाश कुमार का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया है।आगामी महीने देश की राजधानी नई दिल्ली में संस्था को सम्मानित किया जायेगा।इस सम्मान को लेकर संस्था के सभी लोगों ने खुशी जाहिर किये।कल के इस कार्यक्रम में जमुई जिला प्राभारी जितेंद्र सिंह,अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह,जमुई जिला सचिव गोपाल कुमार सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार,खैरा प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया |

199
14940 views
44 shares

Comment