logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ख़ुशख़बरी! किसानों को कृषि यंत्रों पर मिल रहा है अनुदान, ज़ल्द करें आवेदन

किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मध्य प्रदेश द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर निम्नलिखित कृषि यंत्रों के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे है। कृषक दिनांक 04 सितम्बर 2021 दोपहर 12 बजे से 13 सितम्बर 2021 तक पोर्टल https://dbt.mpdage.org/eng_index.aspx पर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।  प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरुद्ध लॉटरी दिनांक 14 सितम्बर  2021 को सम्पादित की जायेगी।

लॉटरी में चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची दोपहर 03 बजे पोर्टल पर प्रदर्शित की जावेगी।   आवेदन हेतु उपलब्ध यंत्र :-  1. स्वचालित रीपर / रीपर 2. मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर  3. पॉवर स्प्रेयर / बूम स्प्रेयर (ट्रेक्टर चलित) 4. विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड) साथ ही निम्न यंत्रों को भी मांग अनुसार श्रेणी में रखा गया है। इच्छुक कृषक अपने अभिलेखों (भूमि के लिए B1,जाति प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड की प्रति) के साथ अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री कार्यालय में संपर्क करके अपने आवेदन पर कार्यवाही करा सकते है। उल्लेखनीय है कि इन यंत्रों हेतु जिलेवार लक्ष्यों की आवश्यकता नहीं होगी। कृषक की मांग अनुसार लक्ष्य तत्काल आवंटित कर दिया जायेगा। •पशु निवारक बायो अकॉस्टिक यंत्र •पावर हैरो  •हैप्पी सीडर /सुपर सीडर •बेलर  •हे रेक •बैकहो ट्रेक्टर चलित (35 H.P से अधिक ट्रेक्टर हेतु ) •न्यूमेटिक प्लांटर।

137
17532 views

Comment