logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरजपुर जिला के नगर पंचायत जरही वार्ड क्रमांक 10 मे 1 और नवीन उचित मूल्य दुकान की सौगात

सूरजपुर।.नगर पंचायत जरही में सुविधा विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन, सीएमओ घनश्याम शर्मा ने खेल परिसर जरही के समीप वार्ड क्रमांक 10 में नवीन उचित मूल्य राशन दुकान का शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि नगर के 15 वार्डों में मात्र 1 दुकान से खाद्यान्न का वितरण होता था जिससे लोगों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था नपं अध्यक्ष बीजू दासन ने फीता काटकर आज दुकान का शुभारंभ किया इस सौगात को नगर वासियों के लिए लाभदायक बताया नगर पंचायत के अध्यक्ष बीजू दासन ने कहा कि दुकानों के संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी कम होगी। समय की भी बचत होगी लोग आसानी से अपने घर के पास की उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न ले सकेंगे वार्ड क्रमांक 1 से लेकर के 7 तक के निवासियों को पुराने राशन वितरण केंद्र से राशन मिलेगा वही वार्ड क्रमांक 8 से लेकर वार्ड 15 तक के निवासियों को नए राशन वितरण केंद्र में राशन मिलेगा इस दौरान जरही नगर पंचायत के एल्डरमैन रामप्रवेश यादव, कमलावती यादव, प्रवीण सिंह भोला नगर पंचयात उपाध्यक्ष प्रेम राजवाड़े जरही नगर पंचायत पार्षद निशा बीजू, सिद्धनाथ शर्मा, तुलसी सिंह, रवि महंत व नगर पंचायत स्टाफ सभी लोग उपस्थित थे।

229
15451 views
102 shares

Comment