logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

व्यवस्था में बदलाव!अब यंत्र अनुदान लाभ हेतु किसानों को बैंक ड्राफ़्ट के रूप में रखनी होगी धरोहर राशि

मध्य प्रदेश ई - कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार के कृषि यंत्र एवं सिंचाई उपकरण कृषकों को वितरित किये जाते है जिनमें वर्तमान व्यवस्था अंतर्गत कृषकों से निःशुल्क आवेदन प्राप्त करने का प्रावधान है।

यह देखा गया कि कई आवेदक केवल आवेदन प्रस्तुत कर देते है एवं नाम आने पर लाभ नहीं लेना चाहते है। अतः वास्तविक रूप से इच्छुक आवेदकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा कृषि यंत्रों पर पायलट आधार पर धरोहर राशि ( बैंक ड्राफ्ट ) किये जाने का निर्णय लिया गया है। नीचे  सूची में दर्शाए  कृषि यंत्रो के आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदकों को उपयुक्त राशि के बैंक ड्राफ्ट जो उनके जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बना कर  स्कैन करके  पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

चयनित आवेदकों को अपना बैंक ड्राफ्ट लाटरी के बाद तीन दिवस की अवधि में सम्बंधित सहायक कृषि यंत्री , कार्यालय में जमा किया जाना आवश्यक होगा। इस व्यवस्था अंतर्गत लॉटरी से चयनित एवं प्रतीक्षा सूची  के आवेदनों हेतु धरोहर राशि उनके प्रकरण के अंतिम निराकरण तक जमा रहेगा तथा उसके उपरांत कृषको को वापस लौटा दिया जावेगा।

यदि किसी आवेदक द्वारा बैंक ड्राफ्ट के स्थान पर गलत अभिलेख लगाया जाता है अथवा ड्राफ्ट स्कैन प्रति नहीं लगायी जाती है तो उस आवेदन को निरस्त करते हुए आगामी 6 माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। इन यंत्रों हेतु कृषक दिनांक 10 -09 -2021  दोपहर  12  बजे से 20 -09 -2021 तक पोर्टल पर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी  दिनांक 21  सितम्बर  2021 को सम्पादित की जायेगी। लॉटरी में चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची दोपहर 03 बजे पोर्टल पर प्रदर्शित की जावेगी। निम्न कृषि यंत्रों के आवेदन करने हेतु धरोहर राशि के रूप में उनके सम्मुख दर्शाई राशि के बैंक ड्राफ्ट आवेदकों को अपलोड करना होगा:- धरोहर राशि (बैंक ड्राफ्ट राशि) 1. श्रेडर या मल्चर रू- 5000/- 2. पावर टिलर -८ बी.एच.पी रू-5000/- 3. लेजर लेण्डलेवलर रू-5000/- 4. रीपर कमबाइंडर रू-5000/- 5. लेवलर ब्लेड ( हैवी ड्यूटी )रू-5000/- नोट - लेजर लेंड लेवलर एवं लेवलर ब्लेड (लाइट ड्यूटी एवं हैवी ड्यूटी) के लक्ष्य केवल बाढ़ प्रभवित क्षेत्र ग्वालियरएवं चम्बल संभाग के लिए जारी किये गए है।

132
14941 views

Comment