logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा में निःशुल्क स्कूटी योजना के आवेदन की अन्तिम तिथि आज

कोटा । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विशेष योग्यजनों को अध्ययन एवं रोजगार में गतिशीलता वृद्धि के लिए स्कूटी योजना के लिए आवेदन 15 सितम्बर तक किये जा सकते है।

उप निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिले के निवासी विशेष योग्यजन जो 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तताधारी हों तथा परिवार की आय 2 लाख रूपये वार्षिक से अधिक नही हो आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता महाविद्यालयों में अध्ययनरत् हो अथवा रोजगार कर रहें हो उनके पास ड्राईविंग लाइसेन्स हो को प्राथमिकता दी जायेगी।


आवेदक की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक को विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र में 15 सितम्बर को सायं 6 बजे तक विभागीय जिला कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।

172
15105 views
2 shares

Comment