logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन

बदरवास। भाजपा मंडल बदरवास द्वारा प्रत्येक बूथ पर जगह जगह हनुमान चालीसा का पाठ कर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया‌ गया एंव मोदी जी के जन्मदिन से एक दिन पूर्व 16 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल यादव जी के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया और साथ ही मंडल अध्यक्ष द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फल वितरण किए गए और  पौधारोपण भी किया गया जिसमें भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा जी सहित सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा सुमेंला में भी मोदी जी का जन्मदिन हनुमान चालीसा का पाठ एंव साफ सफाई कर मनाया गया। इसमें कृष्णपाल यादव के.पी (भाजपा कार्यकारिणी सदस्य) जयदीप शर्मा (अंत्योदय समिति संयोजक ) गोविंद यादव (सदस्य 
अंत्योदय समिति) एंव प्रदीप शर्मा (सदस्य अंत्योदय समिति) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

155
15156 views
25 shares

Comment