logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद पदाधिकारी से झामुमो नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर मिले

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने पाकुड़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन देकर वार्ड नं. 07 में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा का हाथ एवं चबूतरा क्षतिग्रस्त हो जाने को लेकर मिले।

झामुमो नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड न0-07 मेन रोड बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा जी का प्रतिमा एवं चबूतरा को किसी ट्रक वाले ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है, भगवान बिरसा मुंडा जी का नया प्रतिमा एवं चबूतरा अच्छे तरह से बन जाये तो शहर का खूबसूरती भी बढ़ेगी।

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जी का जयंती है। हमलोग बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे है। कार्यपालक पदाधिकारी श्री कॉसलेश कुमार यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द बिरसा मुंडा जी का प्रतिमा एवं चबूतरा नए ढंग से बना दिया जाएगा।

नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी का भी प्रतिमा लगाने की बात कही गई साथ मे पंचलाल यादव मौजूद थे।

142
18779 views

Comment