logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निहारिका ने बढ़ाया दून का मान यूपीएससी परीक्षा में प्राप्त किया 121वीं रैंक ,

देहरादून।  इंद्रानगर (वसंत विहार) की रहने वाली निहारिका तोमर ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल कर अपना, परिवार, स्कूल और प्रदेश का मान बढ़ाया है। निहारिका ने यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल की है।

द्वारीखाल के गॉंव जवाड़ से है नाता
निहारिका मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के द्वारीखाल के ग्राम जवाड़ की रहने वाली हैं। निहारिका ने बताया कि वह बचपन से परिवार के साथ दून में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता केवी ओएनजीसी में शिक्षक हैं। मां रिंकी तोमर गृहिणी हैं। निहारिका ने वैकल्पिक विषय पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन के लिए तीन महीने दिल्ली में कोचिंग ली। इसके अलावा उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। चौथे प्रयास में मिली सफलता।

निहारिका ने सातवीं कक्षा तक गौतम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। आठवीं से 12वीं तक केवि ओएनजीसी में पढ़ाई की। उसके बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक किया। तीसरे प्रयास में वह इंटरव्यू से बाहर हो गई। फिर भी निहारिका ने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में 121वीं रैंक हासिल की। समाज के लिए कुछ खास करने की चाहत। निहारिका कहती हैं कि उनके मन में हमेशा से यह था कि समाज के लिए कुछ खास करना है।


इसलिए वह सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं। उनकी पहली च्वाइस आईएएस और दूसरी आईपीएस बनने की है। निहारिका कहती हैं कि कोई भी काम असंभव नहीं होता, बल्कि इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है।

133
15027 views
3 shares

Comment