logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के निर्विरोध रीजन अध्यक्ष निर्वाचित हुए भूपेंद्र वार्ष्णेय

अलीगढ़। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के त्रिवार्षिक चुनाव व कार्यशाला ओरछा मध्य प्रदेश में संपन्न हुई। जिसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय दवा वालों को रीजन अध्यक्ष जोन-2 निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जिला महामंत्री ठाकुर राजीव सिंह व केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील राणा ने बताया कि फेडरेशन का दो दिन का अधिवेशन ओरछा एमपी में संपन्न हुआ। इसमें अलीगढ़ को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया और भूपेंद्र वार्ष्णेय को रीजन अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि जोन- 2 में 18 जिले सम्मिलित हैं। घोषणा होते ही अनेक पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री सुरेश गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। अलीगढ़ से ओरछा बैठक में भाग लेने के लिए भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुनील राना, राजीव सिंह, बृजेश वार्ष्णेय, मुनिश जैन मौजूद रहे|

132
34805 views

Comment