logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुआ पेंशन सत्याग्रह

शहडोल। जिले के बीआरसी सोहागपुर प्रांगण में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन सत्याग्रह हुआ। इसके लिए संघर्ष कर रहे न्यू मोमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तिवारी के आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर पर बीआरसी सोहागपुर के प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, पेंशन सत्याग्रह की शुरुआत की।



इस अवसर पर संघ के प्रांतीय पदाधिकारी राघवेंद्र पटेल, संभागीय संरक्षक राकेश त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष दीपक शर्मा, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, संभागीय संयोजक सचिन पाण्डेय, संभागीय उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला प्रभारी उमा नामदेव ,जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सचिव आनंद प्रकाश वर्मा तथा संघ के सदस्यों में राघव प्रसाद तिवारी, विवेक सिंह, नरेंद्र पाठक, अमित सिंह, विष्णु पाण्डेय, मोहित शुक्ला, चंपालाल हरियाले, भरत नामदेव ,रिजवान खान, दीपक द्विवेदी ,विवेक शर्मा, के पी बघेल सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

132
24827 views
2 shares

Comment