logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची से बस के माध्यम से भोपाल भेजे गए 33 प्रवासी

राँची। लॉकडाउन में बीते 51 दिनों से स्टेशन रोड, पटेल चौक स्थित होटल राज पैलेस में रुके मध्यप्रदेश भोपाल के प्रवासियों को आज बस के माध्यम से भेजा गया।

होटल संचालक सह भाजपा नेता सतीश सिन्हा ने बताया कि, ‘प्रशासन से सम्पर्क कर बस काे  भोपाल भिजवाने की परमिशन ली गई। उसके बाद  भाजपा कार्यकर्ता की ओर से बस की व्यवस्था की गई। आज सभी 33 लोगों को बस से विदा किया गया।’

उन्होंने बताया कि, ‘ये लोग अचानक लाॅक डाउन घोषित किए जाने से रांची में ही रुक गए थे तथा लाॅकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे थे। होटल में ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन से बस के माध्यम से उन्हें भोपाल जाने की अनुमति मिलने के बाद आज उन्हें भेजा गया। बस से यात्रा के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया तथा सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बस में बैठाया गया।’ उन्होंने बताया कि, ‘घर जाते वक्त सभी प्रवासियों के चेहरे पर खुशी दिखायी दे रही थी।’

282
14968 views

Comment