logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का किया भव्य स्वागत

रतनगढ़। राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है।  कांग्रेस के मुखिया राहुल गाँधी ने राज्य में किसानों के कर्ज माफ़ी को लेकर कहा था कि एक से लेकर दस तक गिनती गिनने के साथ ही कर्ज माफ़ी हो जाएगी, लेकिन आज तक किसानों की कर्जमाफी तो दूर की बात रही है, उनकी सुध लेना भी सरकार ने मुनासिब नही समझा है। दूसरी ओर बेरोजगारों को भत्ता नही देकर उनको ठगने का कार्य भी सरकार के खाते में जाता है और इस पर रीट भर्ती में हुई धांधली बेरोजगारों एवम प्रतिभाशाली विधार्थियों के लिए कोढ़ में खाज का काम कर गई है।

उक्त विचार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जयपुर से बीकानेर जाते समय अल्प प्रवास पर रुककर रतनगढ़ हाईवे स्थित पवन होटल में आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि सरल,सहज और नेतृत्वशाली प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्त्ता जोश और नई उर्जा के साथ कार्य कर रहा है।

हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत एवम अभिनन्दन करने का अवसर मिला है। पूनिया के रतनगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में ढोल-ताशो के साथ आतिशबाजी करते हुए गर्मजोशी से स्वागत एवम अभिनन्दन किया।

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार,दुपट्टा ,शाल एवम साफा पहनाकर अभिनन्दन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने सभी आगंतुक अतिथियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। समारोह का संचालन भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष अरविन्द इन्दौरिया ने किया।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम सारस्वत,भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक काशीराम गोदारा,भाजपा लघु उद्योग के सहसंयोजक दौलत तंवर,बिदासर प्रधान संतोष मेघवाल, संतोष तालनिया,बजरंग गुर्जर,अर्जुन सिंह फ्रांसा,कुन्दनमल दाधीच,दीनदयाल पारीक, स्वरूप सिंह सेहला,हिम्मत सिंह मालासी,भजनदास स्वामी,नपा प्रतिपक्ष नेता लालचन्द प्रजापत,मालीराम सारस्वत, कौशल्या सैनी,उषा शर्मा,बाबूलाल प्रजापत,रामकिशन माटोलिया,हनीफ खत्री, गोपाल कृष्ण शर्मा ,सुशील इन्दौरिया, नन्द लाल सुरोलिया, छापर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयराम जांगिड, छापर नपा अध्यक्ष श्रवण सैनी,जीतेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र गाडगिल,भरत सैनी,राजकुमार सोनी,सलीम खान,चाँद खान,मोहनलाल बबेरवाल,शेरा राम सोनी,मोहनलाल मोची सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

119
15008 views

Comment