logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी के. बालाजी ने मवाना में किया मेला स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ। जिलाधिकारी के. बालाजी ने आज देर शाम नगरपालिका मवाना में लगाए 28 अक्टूबर से लगाए जाने वाले दीपावली मेला स्थल रामलीला ग्राउंड (बड़ा मैदान) का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मेला उद्देश्य की पूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि मेले का सफलतापूर्वक आयोजन कराएं। जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर प्रकाश व्यवस्था पार्किंग स्थल स्टेज लगाए जाने वाले विभिन्न स्टॉल आदि स्थलों का निरीक्षण किया तथा विस्तार से मेले की सफलता के संदर्भ में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी लीव आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मवाना सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

159
15194 views
1 shares

Comment