logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक ने माता अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा का कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत


अयोध्या। रूदौली भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने 100 वर्ष बाद अपने घर लौट रही देवी अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा का रूदौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या जिले की सीमा पर स्थित रानीमऊ चौराहा पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के क्रम में विधायक राम चन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा,बीपी मवई ,कुढ़ा सादात,भेलसर चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

शनिवार को दिल्ली से चलकर करीब रात्रि साढ़े 11 बजे मां अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा की रथयात्रा रानीमऊ चौराहा पहुंची। माता अन्नपूर्णा की दुर्लभ मूर्ति के साथ अखंड ज्योति के साथ दूसरी मूर्ति रथ में सवार होकर जैसे ही अयोध्या जनपद की सीमा में दाखिल हुई,जयकारों से क्षेत्र गुंजयमान हो गया।


माता अन्नपूर्णा देवी की विशाल मूर्ति लगभग 100 वर्ष पहले बनारस स्थित मंदिर से चोरी हो गई थी जिसका कनाडा स्थित मंदिर में अवशेष व मूर्ति मिली।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से माता अन्नपूर्णा देवी मूर्ति भारत में वापस लाकर स्थापना बनारस में की जाएगी।
इस मौके पर भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा यह हमारे देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी शक्ति है जो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के श्रद्धालुओं के सपनों को साकार किया है।यह केवल भाजपा के ही राज में संभव हुआ है। 

इस अवसर पर मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,आलोक चंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,हरिशंकर यादव,सुरेश चंद्र मिश्रा,संतोष जायसवाल,विश्वनाथ कसौंधन,भानू यादव,कुलदीप यादव,पूर्व प्रधान सतीश यादव,विक्रमा यादव,संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।


151
15167 views
5 shares

Comment