logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गौशाला कटरी धर्मपुर एवं याकूतगंज का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद।
निरीक्षण के दौरान गौशाला कटरी धर्मपुर 393 एवं याकूतगंज में 94 गोवंश बताए गए। कटरी धर्मपुर गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था न देख जिलाधिकारी ने गौशाला प्रबन्धक को फटकार लगाई एवं गौशाला से संबंद्ध ग्राम पंचायतों में हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि उक्त गौशालाओं से संबंद्ध ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान निर्धारित रोस्टर के अनुसार गौशाला का न तो निरीक्षण कर रहे और ना ही कोई कोई सहयोग किया जा रहा है।

 
जिलाधिकारी ने उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर को निर्देशित करते हुए कि संबंधित प्रधानों के साथ बैठककर निर्देशित किया जाए कि गौशाला का नियमित निरीक्षण कर गौशाला संबंधी कार्यों में सहयोग करें अन्यथा की दशा में कार्यवाही अमल में लाई जाए।
 
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में बेहतर प्रबन्धन मुख्यमंत्री  की प्राथमिकता है यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौशाला याकूतगंज में दाना/चूना न पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई गई।

145
15074 views

Comment