logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची में 104 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 83 मरीज हुए स्‍वस्‍थ

रांची। जिले में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच सुखद खबर यह है कि यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लगातर ठीक हो रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्‍पॉट बने रांची में अब तेजी से सुधार भी होता नजर आ रहा है। रांची में कोरोना के 104 मामले अब तक सामने आए हैं। इसमें 83 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 


कल शनिवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। रांची में शनिवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर वापस लौटे। 

 

सरकार ने लाॅकडाउन की बढ़ती अवधि के बीच कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। रांची जिला प्रशासन ने प्रदेश की राजधानी में कई होटलों और मिठाई की दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है। दुकानदारों से कहा गया है कि, ‘कम से कम कर्मचारियों के साथ होटल खोले जा सकते हैं।’  

248
14871 views

Comment