logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व विधायक इंदोरिया की मनाई पुण्यतिथि

रतनगढ़। स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय रतनगढ़ में पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित जयदेव प्रसाद जी इंदौरिया की पुण्यतिथि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा निवर्तमान जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के सानिध्य में पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।

जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पंडित जयदेव प्रसाद इंदौरिया ने अपने राजनीतिक जीवन में बेबाकी ,सादगी एवं इमानदारी से आदर्श राजनीति का परिचय दिया।

जिले के संगठन प्रभारी राजेंद्र मुण्ड ने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि इंद्राज खीचड़ पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत जिला महामंत्री राम नारायण व्यास सहवर्त सदस्य सुशील कुमार गौड़ फकीर चंद दानोदिया रमेश कुमावत बनवारीलाल महर्षि हनुमानाराम मेघवाल पार्षद राजेंद्र कुमार बबेरवाल नूर मोहम्मद राजकुमार सारस्वत एडवोकेट महेंद्र सैनी अनिल पारीक भंवरलाल जसैल सोहन लाल सैनी ठाकुर दत्त भाटी योगेश कसेरा डूंगरमल सैनी हरीश कुमार जसैल मनोज  पंचलगीया विमल राकेश कन्हैया लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पंडित जी को पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

114
14981 views

Comment