logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद होने वाले वीर जवानों,नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

धौलपुर।  मुम्बई में 26/11 के आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के साथ आज भी देश के लोग खड़े है।भारत के जिन वीर सपूतों ने जान देकर आतंकवादी के मंसूबों को नाकाम किया था,उन्ही जवानों की शहादत  में आज भी युवा वर्ग के जेहन में ताजा है।

शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पुरानी मंडी में मोमबत्ती जलाकर जवानों की वीरता को सलाम किया। वही नगर मंत्री धीरेन्द्र कुशवाह ने कहा कि देश के वीर सिपाहियों ने सीने पर गोली खाकर लोगों की रक्षा की थी। वही हिमांशु पाल ने कहा है की हम सभी लोग उनकी शहादत को सलाम करते हैं।मुंबई में हुए भयानक हमले को 26 नवंबर, 2021 यानी आज पूरे 13 साल हो गए.आज ही का दिन था।

जब पाकिस्तान में मौजूद जिहादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 लोगों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला कर दिया था और 4 दिनों में 12 हमलों को अंजाम दिया था। ताज होटल,ओबेरॉय होटल नरीमन हाउस,मेट्रो सिनेमा और छत्रपति, शिवाजी टर्मिनस सहित अन्य स्थानों पर हुए हमलों में  160 से अधिक लोग मारे गए थे।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की जिम्मेदारी है कि अपने देश की रक्षा कर अमर हो चुके सिपाहियों को सच्ची श्रद्धांजलि दे।

इस दौरान कार्यक्रम में देवेश सैनी, राहुल कुशवाह, रामभरत,संभव गर्ग, नरेश शर्मा, रामू कुशवंशी, देवा, रोहित कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

118
14901 views

Comment