logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

06 दिसंबर को हरियाणा से हजारों लोग पहुंचेंगे गोपाल जी के अभिषेक में मथुरा : शिवकुमार शर्मा

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा दीदी राज्यश्री चौधरी के आव्हान पर मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि की अधिकृत जमीन पर बनी ईदगाह में गोपाल जी का जलाभिषेक किया जाएगा। हरियाणा से अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अयोध्या की तर्ज पर हजारों जगह मंदिरों को छोड़कर मस्जिदें बनाई गई है। अब हिन्दू जाग उठे हैं। 06 दिसंबर को मथुरा श्री कृष्ण जी की जन्मभूमि की अधिकृत जगह पर बनी ईदगाह में जलाभिषेक किया जाएगा जिसमें उनके नेतृत्व में पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में हिन्दू मथुरा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस धर्म कार्य में सभी हिन्दू संगठन बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।

156
22279 views
25 shares

Comment