logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालकुआं भोजपुर मार्ग पर हुआ हा

लालकुआं भोजपुर मार्ग पर हुआ हादसा मोटर साइकिल सवार ने 70 वर्षीय किसान को मारी जबरजस्त टक्कर किसान की हुई मैके पर मौत

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालकुआं भोजपुर मार्ग पर बाइक सवारों ने खेत से वापस जा रहे एक 70 वर्षीय किसान को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

 घटनाक्रम के अनुसार रुझेई गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामपाल जो अपने खेत से घर वापस जा रहे तभी लालकुआं की ओर जा रहे एक बाइक में तीन सवारों ने उनको जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से राजकुमार घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें पीएससी बीघापुर ले जाया गया जहां से गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले अभिषेक व अंकित पुत्र कमलेश तथा गोविंद पुत्र दीवान को उनकी मोटरसाइकिल यूपी 35 बीडी 9038 सहित कब्जे में ले लिया है।

प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरी प्राप्त नहीं हुई है मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

159
38890 views

Comment