logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी एक साथ 95 केस मिलने से मचा हड़कंप

कोरोना वायरस पर नियंत्रण की बातों के बीच अनियंत्रित होने जैसी रिपोर्ट आई है। पिछले एक सप्ताह के अंदर महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु सहित अन्य महानगरों से आए लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। 15 व 16 मई को 245 लोगों के नमूनों में से 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 142 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि इसमें 46 लोग ऐसे हैं जोकि पूर्व में संक्रमित पाए गए छह लोगों के संपर्क में आए थे।


15 मई को बाहर से आए 119 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 50 पॉजिटिव आए। वहीं 16 मई को 123 नमूने भेजे गए थे जिसमें से 42 पॉजिटिव आए हैं। इस तरह बनीकोडर सीएचसी क्षेत्र के 11, नवाबगंज तहसील क्षेत्र में सात, सिरौलीगौसपुर में एक, देवा में सात, फतेहपुर में 11, हैदरगढ़ में चार, हरख में पांच, जाटा बरौली में सात, रामनगर में 16, सिद्धौर में 15, सूरतगंज में सात व त्रिवेदीगंज सीएचसी क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए इलाकों में बढ़ी प्रशासनिक हलचल

कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस जिन-जिन इलाकों में पाए गए हैं। वहां प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। खासकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित स्थानों तक पहुंचने लगी हैं। पॉजिटिव लोगों के परिवारजन व उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रामनगर क्षेत्र में एक दर्जन गांवों के 16 लोग संक्रमित होने की सूचना फैलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। सीएचसी रामनगर से सात टीमें रवाना हुईं। कस्बे की दुकानें बंद करा दी गई हैं। कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया। बाहर से आए तीन युवकों में से एक पॉजिटिव पाया गया है। रामनगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जहां एक व्यक्ति 15 मई को मुंबई से आया था। सुबेहा कस्बे में दो व इसी के निकट जमीन हुसेनाबाद में बाहर से आए एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह सभी जीआइसी सुबेहा में क्वारंटाइन थे। रामसनेहीघाट क्षेत्र में मुंबई से वापस आए तीन व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई थी। हालांकि उसका भी नमूना लिया गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नारायणपुर भुड़ेहरी गांव के 10 व्यक्तियों के नमूने पाॅजिटिव आने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में पहुंच गई हैं। सिद्धौर ब्लॉक में 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव की सूची मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत जैदपुर में एक ही परिवार के नौ लोग बाहर से आए थे जिन्हें जहांगीराबाद सीएचसी में क्वारंटाइन कराया गया था। इनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कमोवेश यही हाल अन्य उन क्षेत्रों का है जहां संक्रमित पाए गए हैं। 

278
23466 views

Comment